
हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मादक और द्रव्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए एसएसपी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस0 के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के जब कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस टीम ने आज तड़के लाल पुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोककर तलाशी लेने पर 300 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित ने अपना नाम मोहसिन उर्फ बागा निवासी कस्साबान ज्वालापुर बताया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जैल भेजा जा रहा है।