Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्‍तर प्रदेश के बहुचर्चित विकास दुबे केस में छह महीने से फरार...

उत्‍तर प्रदेश के बहुचर्चित विकास दुबे केस में छह महीने से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश विपुल दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

उत्‍तर प्रदेश के बहुचर्चित विकास दुबे केस में छह महीने से फरार चल रहे इनामी बदमाश विपुल दुबे को पुलिस ने छह महीने बाद सजेती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विपुल को सजेती से गिरफ्तार करने का दावा किया। उसके पास तमंचा कारतूस के अलावा कोई बरामदगी की बात सामने नहीं आई है। पूछताछ में पता चला कि उसने मोबाइल का इस्तेमाल ही बंद कर दिया था। दो जुलाई 2020 की रात बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मयों की हत्या कर दी थी। वह घटना के बाद से ही फरार था और गिरफ्तारी पर आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच, एसटीएफ की टीमें घाटमपुर पहुंच गई हैं। विपुल से पूछताछ कर रही हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular