उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कोविड वैक्सीन से लेकर अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। खासकर यूपी में होने वाले विधान परिषद और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही मकर संक्रांति के बाद यूपी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।