Homeराज्यउत्तर प्रदेशदुधवा टाइगर रिजर्व में बर्ड फ्लू को देखते हुए वन विभाग हुआ...

दुधवा टाइगर रिजर्व में बर्ड फ्लू को देखते हुए वन विभाग हुआ अलर्ट , सभी वेटलैंड पर खास निगरानी के दिए निर्देश….

यूपी : देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है जिसके बाद अब वन विभाग अलर्ट हो गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व समेत जिले के सभी वेटलैंड पर खास निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उप निदेशक डॉ.अनिल कुमार पटेल ने दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज की नगरिया झील पहुंचकर जायजा लिया। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल, दुधवा के बांकेताल, भादीताल, ककरहा, चुरैला, लौदरिया समेत बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट स्थित नगरिया झील में पूरे साल स्थानीय परिंदों का बसेरा रहता है। सर्दियों के मौसम में ठंडे देशों चीन, जापान, मलेशिया, लद्दाख, साइबेरिया, मणिपुर आदि से हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षी यहां आते हैं। कई राज्यों में में बर्ड फ्लू की दस्तक होने के बाद वन विभाग इन जलाशयों के पक्षियों की सुरक्षा को लेकर खासा सतर्क हुआ है। वन विभाग की टीमें लगातार स्थानीय और प्रवासी परिंदों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक/ फील्ड निदेशक संजय पाठक ने टीमों को निर्देश दिया है कि यदि किसी पक्षी की गतिविधियां असामान्य दिखाई दें या किसी पक्षी की मौत हो जाए तो इसके बारे में तत्काल संबंधित वनाधिकारियों को सूचित किया जाए। साथ ही प्रभावित पक्षी को अन्य पक्षियों से तुरंत अलग कर दिया जाए, ताकि दूसरे पक्षी संक्रमित न हो सकें।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular