Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की...

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से तय किए जाने वाले प्राथमिकता क्रम का हर हाल में हो पालन…..

उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होने जा रहे कोरोना टीकाकरण में जुगाड़ या पावर नहीं चलेगी। यही नहीं टीकाकरण को लेकर किसी तरह का भ्रम अथवा अराजकता फैलाने वालों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से तय किए जाने वाले प्राथमिकता क्रम का हर हाल में पालन किया जाए। कोई भी कितना महत्वपूर्ण व्यक्ति क्यों न हो, तय क्रम के बाद ही उसका टीकाकरण होगा।

मुंख्यमंत्री ने मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए वृहद टीकाकरण अभियान जल्द शुरू होने के आसार हैं। जिलेवार तैयारियों का जायजा लेते हुए योगी ने कहा कि जिलाधिकारी वैक्सीनेशन से जुड़ी हर तैयारी जल्द से जल्द पूरी कर लें। प्रदेश में वैक्सीन की आमद से लेकर टीकाकरण केंद्रों तक हर जगह प्रत्येक स्थिति में कोल्ड चेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वैक्सीन के प्रति लोगों में आतुरता स्वाभाविक है, लेकिन यह आतुरता किसी भी दशा में वैक्सीन की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक नहीं होनी चाहिए। इसलिए वैक्सीन की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। टीकाकरण अभियान से जुड़े सभी स्थलों पर केवल अधिकृत व्यक्ति ही रहें। मुख्यमंत्री ने जनता की जागरूकता के लिए मीडिया से इस वृहद अभियान में सकारात्मक भूमिका की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मीडिया को आवश्यकतानुसार जरूरी जानकारियां दी जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी जिला स्तर पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता क्रियाशील रहें। प्रदेश में संचालित 65000 कोविड हेल्प डेस्क भी पूर्ववत चलते रहेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular