Homeराज्यउत्तर प्रदेशपीएम आवास योजना में यूपी को पहला पुरस्कार......

पीएम आवास योजना में यूपी को पहला पुरस्कार……

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत लखनऊ में 131 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि शहर में रहने वाले गरीब हों या मध्यम वर्ग, इन सबका सबसे बड़ा सपना होता है, अपना घर। वो घर जिसमें उनकी खुशियां, सुख-दुख, बच्चों की परवरिश जुड़ी होती हैं। लेकिन बीते वर्षों में लोगों का अपने घर को लेकर भरोसा टूटता जा रहा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब देश का फोकस गरीब और मध्यम वर्ग की जरूरतों पर है। अब देश ने शहर में रहने वाले लोगों की संवेदनाओं और उनकी भावनाओं को प्राथमिकता दी है। लाइट हाउस प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना (शहरी) पुरस्कार 2019 की घोषणा की। योजना के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश को पहला पुरस्कार दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ राज्य
1- उत्तर प्रदेश
2- मध्य प्रदेश
3- आंध्र प्रदेश

बेस्ट म्युनिसिपल काउंसिल
मीरजापुर (उत्तर प्रदेश)
झुमरीतिलैया (झारखण्ड)
डोंगरगढ़( छत्तीसगढ़)
मुक्कोम (केरल)
खरनाल (मध्य प्रदेश)

 

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments