Homeराज्यउत्तर प्रदेशमील का पत्थर साबित होगा 'लाइट हाउस प्रोजेक्ट' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मील का पत्थर साबित होगा ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के हर जरूरतमंद परिवार का ‘अपना घर’ का सपना साकार करने के लिए सतत प्रयासरत है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नवीनतम तकनीक आधारित ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ की आधारशिला रखी गई, यह तकनीक समय की मांग है। यह सौभाग्य है कि नवीनतम तकनीक आधारित इस परियोजना के लिए उत्तर प्रदेश का भी चयन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ‘सबके लिए आवास’ का सपना जरूर पूरा होगा।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजनान्तर्गत लखनऊ के अवध विहार योजना में शहरी गरीबों के लिए ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 17 लाख 58 हजार परिवारों के ‘अपना घर’ का सपना साकार हुआ है, इनमें करीब 10.58 लाख आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि शेष पूर्ण हो चुके हैं। यह क्रम सतत जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शहरी गरीबों को टिकाऊ और आपदारोधी आवास उपलब्ध कराने में उत्तर प्रदेश सरकार को सफलता मिली है और इस दिशा में ‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’ मील का पत्थर साबित होगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular