देहरादून- पुलिस महानिदेशक अनिल के रतूड़ी आज सेवानिर्वित्त हो रहे हैं। उनके विदाई समारोह के लिए पुलिस लाइन स्थित मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीओ सिटी शेखर सेवा पल्लवी त्यागी ने किया। सबसे पहले पुलिस महानिदेशक ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की सलामी ली।
परेड में ट्रैफिक पुलिस, नागरिक पुलिस बल, पुलिस पीएसी वाहिनी, आईआरबी, फायर ब्रिगेड, सीपीयू की टुकड़ी शामिल रही। वहीं उत्तराखण्ड के 11 वें नवनियुक्त डीजीपी अशोक कुमार आज कार्यभार ग्रहण करेंगें।