देहरादून- राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक प्रकाशोत्सव और कार्तिक पूर्णिमा पर शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि गुरु नानक देव ने सदियों पहले समाज में फैली असमानता व बुराईयों को समाप्त करने का संदेश दिया। समाज में अज्ञानता व कुरीतियों को मिटाने का काम किया। वह सभी धर्मो, वर्गो व समुदाय में पूजनीय हैं। उनकी शिक्षा हमारी अमूल्य विरासत है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जनता को समानता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की है।