देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। नड्डा ने प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और सांसद अनिल बलूनी ने भी इगास की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लोगों से अपने गांव में जाकर इगास मनाने के आह्वान भी किया।

