देहरादून। सोशल मीडिया पर एक अखबार की सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन लगने की खबर वायरल हो रही है। अखबार की पुरानी कटिंग को कुछ शरारती तत्वों ने वायरल कर दिया, जिसको लेकर उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर स्थिति साफ की गई है। पुलिस ने ट्वीट किया कि सप्ताह में दो दिन लॉक डाउन का कोई निर्णय नहीं है। बाजार पहले की तरह ही खुलेंगे।

