Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में 9,700 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं से 1.96 लाख...

उत्तर प्रदेश में 9,700 करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं से 1.96 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, यहां पढ़ें पूरी खबर……..

उत्तर प्रदेश- जेवर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से नवंबर 2023 से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर हेरिटेज जोन, टूरिज्म सर्किट, मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जाएगा। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दावा किया कि पहली इन्वेस्टर्स समिट के 48707 करोड़ रुपये के 156 एमओयू जमीन पर उतर गए हैं। 53955 करोड़ रुपये के 174 एमओयू पर तेजी से काम चल रहा है। महाना ने बताया कि राज्य के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों ने 9,700 करोड़ रुपये के निवेश और 1.96 लाख रोजगार सृजन की संभावना वाली परियोजनाओं के लिए 1097 भूखंडों के माध्यम से 740 एकड़ भूमि निवेशकों को आवंटित की है। 971 भूखंड के लिए 566 एकड़ भूमि का आवंटन केवल यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने ही किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular