Homeराज्यउत्तर प्रदेशसीएम योगी का बड़ा फैसला, प्रदेश के हर थाने पर महिला हेल्प...

सीएम योगी का बड़ा फैसला, प्रदेश के हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की होगी स्थापना

सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिला सुरक्षा, गरिमा और सशक्तीकरण को जनांदोलन बनाने की जरूरत है। मिशन शक्ति’ इसका आधार बनेगी। उन्होंने कहा अभियान के पहले चरण में जागरूकता पर सर्वाधिक जोर रहेगा। शारदीय नवरात्र के नौ दिन नारी गरिमा और सशक्तीकरण थीम पर अलग-अलग अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने रविवार को महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के संबंध में प्रस्तुतिकरण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमें नवरात्र का वास्तविक संदेश आत्मसात करना होगा।   सशक्त स्त्री समृद्ध समाज का आधार है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की एक-एक बालिका और महिला की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लेते हुए ‘मिशन शक्ति’ को सफल बनाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को गांव से लेकर वार्ड तक ले जाना होगा। स्कूलों से औद्योगिक इकाइयों तक इस विषय पर जागरूकता बढ़ानी होगी। प्रदेश के हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए। उन्होंने वीमेन पावर लाइन 1090 को अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी काम मे बेहतर नतीजे के लिए टीम वर्क की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लड़ाई में सभी विभागों के समन्वय का नतीजा हमने देखा है, उसे मॉडल मान कर स्त्री सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए भी कार्य करना होगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular