
देहरादून। पिथौरागढ़ में नवनिर्मित आठ पुलों का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकार्पण करेंगे। बीआरओ की हीरक परियोजना के तहत यह पुल बनाये गए हैं। रक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे।