हरिद्वार- कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वार के आवास-विकास कालोनी के वार्ड नंबर 20 में भूमिगत गैस पाइप लाइन का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कौशिक ने कहा कि गैस पाइप लाइन अब सीधे रसोई तक जाने से लोगों का गैस सिलेंडर लाने से पीछा छूट जाएगा। कहा कि जल्द ही शहर में मेट्रो लाइन का कार्य भी पहले चरण में शुरू होगा। जो हरिद्वार से देहरादून हाईवे के नेपाली फार्म तक जाएगी। कहा कि चार सौ बैड के अस्पताल का पैसा स्वीकृत हो गया है। अस्पताल को बनाने के लिए जल्द ही लोक निर्माण विभाग कार्य शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि मध्य हरिद्वार क्षेत्र में भी गैस पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू हो चुका है। महीने भरे में लोगों के घरों तक गैस पहुंचनी शुरू हो जाएगी।
