देहरादून- देहरादून के आशारोड़ी के निकट एक मर्सिडीज कार में अचानक आग लग गई। यह मर्सिडीज कार सर्विस के लिए चंद्रमणि चैक स्थित शोरूम में लाई गई थी। सर्विस के बाद कार की टेस्टिंग लेने के लिए मैकेनिक और शोरूम का कर्मचारी निकला। जैसे ही कार आशारोड़ी के निकट आरटीओ चेक पोस्ट के सामने पहुंची कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार मैकेनिक और कंपनी के कर्मचारी ने किसी तरह कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। देखते देखते पूरी कार धू धू कर जलने लगी। आग की घटना के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार पर लगी आग बुझाई।
