Homeराज्यउत्तराखण्डडोईवाला में टेंपो ट्रैवलर और तेल के टैंकर की भीषण टक्कर, चार...

डोईवाला में टेंपो ट्रैवलर और तेल के टैंकर की भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत दो गंभीर रूप से घायल…..

देहरादून- डोईवाला में मणिमाई मंदिर के पास मुख्य हाईवे पर टेंपो ट्रैवलर और तेल के टैंकर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो ट्रैवलर सवार उत्तर प्रदेश के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार रात उस वक्त हुआ, जब टेंपो ट्रैवलर सवारियों को लेकर देहरादून से डोईवाला की ओर आ रहा था। जैसे ही वाहन मणिमाई मंदिर के पास पहुंचा तो अचानक तेल के टैंकर के सामने आ जाने से दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस और हर्रावाला पुलिस के साथ सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में मरने वालों की पहचान साबिर, लाडपुर(नजीबाबाद), इंतजार, ब्राह्मणवाला(देहरादून) मूलनिवासी हीरावली नगीना, शाकिब महमूदपुर, बिजनौर(उत्तर प्रदेश), मोहम्मद खालिद निवासी सैड़ा(बिजनौर) के रूप में हुई है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular