नैनीताल- राज्य के क्वारंटीन सेन्टरों की बदहाली के मामले को हाईकोर्ट ने गम्भीरता से लेते हुए सरकार को निर्देश दिया है कि वह सभी क्वांरटीन सेन्टरों को तत्काल प्रभाव से अपग्रेट करे और इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर अदालत को सौंपी जाये। राज्य के क्वारंटीन सेन्टरों में अव्यवस्थाओं के मामले में न सिर्फ विपक्ष कांग्रेस द्वारा लगातार सवाल उठाये जा रहे है। बल्कि कई भाजपा विधायक और नेता भी इसे स्वीकार करते रहे है। क्वारंटीन सेन्टरों में पसरी अव्यवस्थाओं और यहंा होने वाली मौतों को अब हाईकोर्ट ने भी गम्भीरता से लेते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। और स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया है कि सभी क्वारंटीन सेन्टरों कों अपग्रेट किया जाये तथा शासन द्वारा इसकी एक सप्ताह में रिपोर्ट दी जाये। यही नहीं हाईकोर्ट ने क्वारंटीन सेन्टरों में रहने, खाने की उचित व्यवस्था करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिये है। सुनवाई के दौरान एक बच्ची के सांप के काटने से हुई मौत और एक महिला के साथ रेप के प्रयास तथा मौतों के मामले को गम्भीर बताते हुए कोर्ट ने सभी जिलों के विधिक प्राधिकरणों द्वारा क्वांरटीन सेंटरों का निरीक्षण करने और जांच सौंपने को भी कहा गया है।



