Homeराज्यउत्तराखण्डआईएमए पासिंग आउट परेड पर कोरोना का असर, इस बार कैडेट्स के...

आईएमए पासिंग आउट परेड पर कोरोना का असर, इस बार कैडेट्स के परिजन नहीं हो पाएंगे शामिल……

देहरादून- कोरोना वायरस के संक्रमण का असर इस बार भारतीय सैन्य अकादमी में होने वाली पासिंग आउट परेड में भी देखने को मिलेगा। 13 जून को होने वाली पासिंग आउट परेड भी इस बार अपने पारम्परिक रंग में नहीं दिखेगी। परेड में इस बार आईएमए कैडेटों के परिजन या नजदीकी शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसा पहली बार है जब आईएमए परेड सिर्फ रस्म अदायगी तक सीमित रहेगी। बता देंए पासिंग आउट परेड में काफी बड़ी संख्या में देश-विदेश के युवा कैडेट पास आउट होते हैं। न केवल कैडेटों के परिवार के लोग बल्कि देश विदेश से कई गणमान्य लोग परेड में शिरकत करते हैं। लेकिन अभी जिस तरह की स्थिति है लोगों को शारीरिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा जा रहा है। ऐसे में अकादमी प्रबंधन ने भी पीओपी के तहत होने वाली विभिन्न गतिविधियों को सीमित कर दिया है। परेड का स्वरूप इस बार भव्य नहीं होगा। इसमें कोरोना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी का भी पूरा पालन किया जाएगा। बताया गया कि इस बार जेंटलमैन कैडेटों के अभिभावक व नाते-रिश्तेदार भी परेड में शिरकत नहीं करेंगे। इतना ही नहीं अन्य लोगों की भी संख्या सीमित रखी जाएगी। निरीक्षण अधिकारी भी वेब कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परेड से जुड़ सकते हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular