देहरादून- उत्तराखंड में 65 नए मामलों के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 424 हो गया। इस बीच, 21 मरीज स्वस्थ भी हो गए। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 81 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 336 केस एक्टिव हैं। तीन मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं। इसके अलावा चार कोरोना संक्रमितों की अब तक मौत भी हो चुकी है।



