ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर पीजी कॉलेज के गेट के सामने एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई. वहीं चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.



