ऋषिकेश- अन्य राज्यों से लौट रहे उत्तराखंडी प्रवासी को ऋषिकेश और टिहरी की सीमा पर पूर्णानंद स्कूल में क्वारंटीनकिया जा रहा है। वहीं 25 मई को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के कांग्रेसी नेता हिमांशु बिजल्वाण ने क्वारंटीन सेंटर पहुंचकर फल बांटे और इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसके बाद मुन्नी रेती पुलिस ने पूर्णानंद क्वारंटीन सेंटर में बिना अनुमति प्रवेश कर फल बांटने पर कांग्रेसी नेता और उनके साथियों पर 188 ,51 आपदा प्रबंधन अधिनियम और महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।



