नैनीताल- नैनीताल के बेतालघाट के ग्राम पंचायत तल्ली सेठी के प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन छह साल की बच्ची को सोमवार तड़के सांप ने डंस दिया। परिजन उसे अचेत अवस्था में बेतालघाट के सीएचसी लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और सहायक अध्यापक के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



