देहरादून- संस्कृति और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तराखंड के लोक कलाकारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान संगीता ढौडियाल, प्रीतम भरतवाण, कल्पना चैहान, माया उपाध्याय, बसंती बिष्ट, हेमराज बिष्ट, नंदलाल भारती, पदप गुसांई कलाकारों ने मंत्री सतपाल महाराज को अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत करवाया। इस मौके पर संस्कृति निदेशक बीना भट्ट भी मौजूद रही। इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार कलाकारों को लेकर गंभीर है लाॅकडाउन के बाद उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।



