देहरादून- 25 मई से दोबारा घरेलू उड़ानों को शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून जौलीग्रांड एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। नियमों का पालन कराने के लिए भी सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि विमानों की आवाजाही के लिए शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। जिससे व्यवस्थित तरीके से उड़ानों को शुरू कराया जा सकेगा।



