देहरादून- अब दून मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना की जांच होगीं। प्राचार्य राजकीय दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए कॉलेज को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से अनुमति मिल गयी है। शनिवार से कोविड की जांच कॉलेज में शुरू हो गयी है। इससे कोरोना की रिपोर्ट जल्दी मिल जायेगी। अभी तक एम्स ऋषिकेश और मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में जांच हो रही थी।