
जहाँ एक ओर पूरा देश कोरोना-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है।ओर पूरे देश मे लॉक डॉउन है तो वही कुछ लोग इसे सीरियस नही ले रहे है।इसीको लेकर सितारगंज पुलिस द्वारा भी नगर के सभी चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर जाकर यातायात के नियम तोड़ने वाले दो पहिया वाहनों के साथ-2 बिना मास्क लगाकर घूम रहे लोगो के ऊपर भी सख्ती करते हुए चालान काटे। जिसमे एस आई ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद कोरोना जैसी महामारी में जो लोग लापरवाही करते हुए नगर में घूम रहे है। उनपर आज सख्ती करते हुए चालान काटे जा रहे है। हमारे द्वारा सभी चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलग-2 स्थानों में अलग-2 टीमो द्वारा यातायात के नियमो का पालन न करने वाले दो पहिया वाहनों के चालान काटे जा रहे है और साथ ही जो लोग बिना मास्क लगाए लापरवाही से घूमते मिल रहे है उनके भी चालान काटे जा रहे है।जिसमे अभी तक 15-16 दो पहिया वाहनों के चालानों के साथ ही 4-5 बिना मास्क के घूम रहे लोगो के भी चालान काटे जा चुके है जो आगे भी अभी जारी है।