Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश अध्यक्ष...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से जाना उत्तराखंड का हाल….

देहरादून- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से बातचीत कर पार्टी द्वारा जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान को लक्षित व पुर्नसंगठित करने पर जोर दिया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने लाॅक डाउन के दौरान असहाय, गरीबों, बुजुर्गों आदि की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। नड्डा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से यह अभियान पूरे देश में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि लाॅक डाउन की अवधि बढ़ने के कारण इस अभियान को पूर्नसंगठित करने की जरूरत है और इसे टारगेटेड किया जाए। उन्होेंने खासकर प्रवासी मजदूरों की चर्चा की और इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। नड्डा ने कहा कि 20 अप्रैल के पश्चात कुछ क्षेत्रों में लाॅक डाउन में कुछ शर्तों के साथ ढील दी जाएगी। मगर तब भी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और फेस कवर का प्रयोग करने का आग्रह जारी रखना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए सात आग्रहों की याद दिलाते हुए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होने कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि भारत सरकार के प्रयासों की विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सराहना की है। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने प्रदेश में पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष से वीडियो काफ्रेंसिंग के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भगत ने आज सभी जिलाध्यक्षों से फोन पर बातचीत कर केंद्रीय नतृत्व के निर्देशों का तत्परता से पालन करने को कहा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular