
प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाकों में बनाए गए राशन वितरण प्रणाली पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने सवाल खड़े किए हैं , इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि, जब प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में राशन है तो उसको राशन बांटने में क्यों दिक्कत आ रही है, इंदिरा का कहना है कि प्रशासन के पास मैन पावर की भारी कमी है जिसके चलते राशन ठीक तरीके से नहीं बट पा रहे हैं, वही इंदिरा ह्रदयेश ने वन निगम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि गौला मजदूरों को भी ठीक तरीके से वन निगम राशन नहीं बाट पा रहा है, इंदिरा हृदयेश का कहना है कि वार्डो के पार्षदों और स्थानीय नेताओं के माध्यम से प्रशासन को राशन बांटना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को राशन मिल सके , वहीं इंदिरा जैसे कहना है कि शहर में राशन का वितरण ठीक तरह से उसको लेकर व शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से बात करेंगी।