कोरोना वायरस फैलने की खबर के बाद से ही लोगों ने अपने घरों को लौटना शुरू कर दिया। लेकिन लॉकडाउन के बाद कई लोग रास्ते में ही फंस गए और अपने घरों को नहीं पहुंच पाए। चम्पावत एवं पिथौरागढ जिले के दिल्ली में फंसे कई यात्रियों में से 28 यात्री शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां जिला चिकित्सालय में यात्रियों की स्क्रीनिंग/जांच की गई।चम्पावत पहुंचे यात्री दिल्ली, गोवा, केरल आदि राज्यों में होटल लाइन आदि में कार्य करते हैं। जांच में फिलहाल किसी में भी कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिला। फिलहाल के लिए सभी को संस्थागत कोरनटाइन में रखा जा रहा है।कोरोना वायरस के तेजी से फैलने की खबर के बाद से ही दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए एवं रोजगार करने वाले लोग वापस लौट रहे हैं।
कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के बाद से ही दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए गए लोग पैदल ही वापस लौट रहे हैं……
RELATED ARTICLES