Homeराज्यउत्तराखण्डकारगिल विजय दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर, गुरमीत कौर ने...

कारगिल विजय दिवस पर महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर, गुरमीत कौर ने किया संवाद

देहरादून : उत्तराखण्ड की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने 27वें कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय बहु-विशेषज्ञ महिला स्वास्थ्य शिविर ‘‘धारित्री’’ के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।

उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित महिलाओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, विभिन्न जांचों एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा महिलाओं को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के सशक्त भविष्य से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल स्वास्थ्य परीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, विश्वास और आत्म-सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बना।

गुरमीत कौर ने कहा कि जब एक महिला स्वस्थ रहती है तो पूरा परिवार सशक्त बनता है और सशक्त परिवार ही मजबूत समाज एवं विकसित राष्ट्र की नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएँ प्रायः परिवार की जिम्मेदारियों में स्वयं के स्वास्थ्य की उपेक्षा कर देती हैं, जबकि अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना परिवार और समाज के प्रति उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि  समय पर जांच और रोगों की रोकथाम, उपचार से अधिक प्रभावी होती है। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि इस तीन दिवसीय शिविर में लगभग दो हजार महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के स्वस्थ भविष्य और जागरूकता का प्रतीक है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular