कृषिमंत्री सुबोध उनियाल ने कोरोना महामारी के मध्येनजर श्रीदेव सुमन अस्पताल का किया निरीक्षण ।
कोरोना महामारी से निपटने के लिये की गई तैयारियों का जायजा लिया और मौके से मुख्यचिकित्सा अधिकारी टिहरी को शीघ्र आई सी यू वार्ड बनाने व इस महामारी से संबंधित आवश्यक सामग्री एवं उपकरण आदि उपलब्ध करवाने के आदेश दिये।।
मंत्री जी ने एसडीएम नरेंद्रनगर को आदेश दिए कि क्षेत्र में खाद्य सामग्री की कमी ना हो एवं कोई सामग्री निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य मे ना बेची जाये।
इस दौरान मंत्री जी ने नरेंद्रनगर शहर की सफाई व्यवस्ता का जायजा लिया एवं नरेंद्रनगर नगर पालिका द्वारा बचाव के लिये किये गये कार्यो की सराहना की।
मंत्री जी ने जनता से अपील की कि हम बारीकी से स्तिथि पर नज़र रखे हुए हैं , सिर्फ आप सभी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का ईमानदारी से पालन करते रहें एवं अपने परिवार के साथ घरों में सुरक्षित रहे।
इस मौके पर नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र विक्रम सिंह एसडीएम नरेंदनगर युक्ता मिश्रा एवं एवं अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित थे।