देहरादून- राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात को अज्ञात युवकों ने बाबा साहेब की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाही करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति को भी बदल दिया था। आज शनिवार को पुलिस ने मूर्ति तोड़ने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।