Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में भाजपा ने मनाया देवेंद्र फडणवीस के दोबारा सीएम बनने का...

उत्तराखंड में भाजपा ने मनाया देवेंद्र फडणवीस के दोबारा सीएम बनने का जश्न…..

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस के शपथ लेने पर उत्तराखंड भाजपा में जश्न का माहौल है। हरिद्वार के दूधाधारी चौक पर महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की विचारधारा से देश के हर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। विदित शर्मा ने कहा कि महाराष्ट्र में जनता ने असीम प्यार और विश्वास भारतीय जनता पार्टी एवं देवेंद्र फडणवीस को दिया है। अध्यक्ष सीताराम बडोनी ने कहा कि कांग्रेस देश से समाप्त होती जा रही है। देश में आम जनमानस के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। उसका करारा जवाब महाराष्ट्र में जनता ने और मोदी सरकार ने दिया है। अमित शाह की रणनीति एवं देवेंद्र फडणवीस की चाणक्य नीति को आम जनमानस एवं नेताओं ने स्वीकार किया है। इस दौरान रितेश वशिष्ट, विकल राठी, मनोहर लाल खट्टर, अविनाश सिंह, राजीव तिवारी, सनी गिरी, अंकुश भाटिया, लक्षित भारद्वाज, शुभम चौधरी, राकेश भारद्वाज, अमित वर्मा, शुभम कश्यप, कविता चौधरी, चरण सिंह, ओमकार, संजय पारिख, चिराग भाटिया, सतनाम सिंह, महेश आनंद, मनोज अग्रवाल, उषा दत्ता, नमन शर्मा, संतोष, रोहित भटनागर, जय, भगवान, शिवम शुक्ला, बिल्लू चौधरी, अंकुश चौधरी, प्रवीण लखेड़ा, हवा सिंह, ललित कुमार शर्मा, शिव कुमार पारिख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular