पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुड़े स्टिंग मामले में हाईकोर्ट ने आज होने वाली सुनवाई स्थगित कर दी है। अब अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल हरीश रावत की पैरवी कर रहे हैं। बता दें कि मामले में पूर्व में कोर्ट ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दे दी थी।