Homeराज्यदिल्लीव्हाट्सएप जासूसी पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- बड़ा...

व्हाट्सएप जासूसी पर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा- बड़ा स्कैंडल, सरकार के जवाब का इंतजार…..

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई भारतीय पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की कथित जासूसी के मामले को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर ऐसा किया गया है तो इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘अगर भाजपा या सरकार ने पत्रकारों, वकीलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन की जासूसी करने के लिए इजराइली एजेंसियों को लगाया है तो यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन और बड़ा स्कैंडल है जिसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर असर होगा।’ साथ ही प्रियंका ने कहा कि सरकार के जवाब का इंतजार है। दरअसल, फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने कहा है कि इजराइल के स्पाईवेयर ‘पेगासस’ के जरिए कुछ अज्ञात इकाइयों की वैश्विक स्तर पर जासूसी की गई। भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता भी इस जासूसी का शिकार बने हैं। इस विवाद पर गृह मंत्रालय का कहना है कि सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की निजता के उल्लंघन की खबरें भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Explore cool forms of guards. They offer sure vibe. Watch [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] here. Pick any kind fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular