Homeराज्यदिल्लीमहाराष्ट्र में 50-50 फॉर्मूला पर अड़ी शिवसेना, संजय राउत बोले- मुख्यमंत्री तो...

महाराष्ट्र में 50-50 फॉर्मूला पर अड़ी शिवसेना, संजय राउत बोले- मुख्यमंत्री तो शिवसेना का होगा…..

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवसेना की तल्खी जारी है। शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि मैं इतना कह सकता हूं मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा। जो बात बीजेपी और शिवसेना के बीच चुनाव से पहले हुई थी वह बात आगे बड़े। महाराष्ट्र को स्थिर सरकार की जरूरत है।

इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की जिससे राज्य में सरकार बनाने के एक नये विकल्प को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। सूत्रों ने बताया कि राउत ने पवार के दक्षिणी मुंबई स्थित आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात ने राज्य में गैर भाजपा सरकार के गठन संबंधी विकल्प को लेकर अटकलें तेज हो गयी हैं। भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री को लेकर रस्साकशी काफी तेज हो गयी है। भाजपा 105 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। शिवसेना को 56 सीटें मिली हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत 145 है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन 24 अक्तूबर को भी राउत ने पवार से मुलाकात की थी किंतु शिवसेना सांसद ने इस ‘निजी मुलाकात करार दिया था।’

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular