देहरादून- ‘बिग बॉस’ सीजन 13 को बंद कराने की मांग थमने का नाम नहीं ले रही। इसी कड़ी में आज देहरादून में बजरंग दल के कार्यक्रर्ताओं ने सलमान खान का पुतला फूंका और बिग बॉस शो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शो को बंद करने की मांग की। टीवी शो बिग बॉस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बिग बॉस में भारतीय संस्कृति को नष्ट करने जैसी गतिविधियां दिखाई पड़ रही हैं। इस तरह के शो समाज को विघटन की और ले जाते हैं। बता दें इस सीजन में बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट लाया गया था। इसके तहत लड़की और लड़के को एक ही बेड शेयर करना था, जिसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद इस कॉन्सेप्ट को बिग बॉस ने वापस ले लिया। बिग बॉस 13 के मेकर्स ने घरवालों को अपनी मर्जी के अनुसार घर में बेड साझा करने की इजाजत दे दी।


