उत्तरकाशी- आज सुबह जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी समेत अपने ननिहाल थाती गांव (उत्तरकाशी) पहुंचे। इस दौरान परिजन और गांववासियों ने उनका स्वागत किया। बता दें कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का ननिहाल उत्तरकाशी के थाती गांव में है। पूर्व विधायक रहे ठाकुर किशन सिंह परमार के परिवार से है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर किशन सिंह परमार 60 के दशक में उत्तरकाशी क्षेत्र से विधायक रहे हैं। इससे पहले टिहरी प्रजामंडल में शिक्षा मंत्री रहे। थल सेना प्रमुख के पिता का नाम स्व. लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत, माता का नाम स्व. सुशीला देवी है। सेना प्रमुख का पैतृक गांव पौड़ी जनपद के द्वारिखाल ब्लाक का सैंज गांव है। उत्तरकाशी के एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को सेना प्रमुख अपने ममेरे भाई नरेंद्र पाल परमार से मिलने थाती गांव पहुंचे। इस दौरन उनकी पत्नी भी उनके साथ है। इसके लिए एसपी ने गांव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।