Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट,...

हरिद्वार में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, मोबाइल फोन को लेकर हुआ था विवाद….

हरिद्वार- हरिद्वार जिले के लक्‍सर के एक गांव में दो भाइयों में मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों में मारपीट हो गई और छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, आरोपित भाई मौके से फरार हो गया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फतवा गांव निवासी शेर सिंह (28 वर्ष) पुत्र हरिया और उसके छोटे भाई धर्मेंद्र (23 वर्ष) के बीच मोबाइल फोन को लेकर आज सुबह कहासुनी हो गई। बताया कि कहासुनी के चलते दोनों के बीच मारपीट व धक्का मुक्की हो गई, जिसके चलते मामला इतना बढ़ गया कि छोटे भाई धर्मेंद्र ने पास में पड़ा डंडा उठा कर शेर सिंह के सि‍र पर दे मारा।

डंडे के जोरदार वार से शेर सिंह जमीन पर जा गिरा और कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शेर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया इसी बीच आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना पर लक्सर सीओ राजन सिंह व कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ राजन सिंह ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, जिस पर छोटे भाई की ओर से बड़े भाई के सि‍र पर डंडे से किए गए वार के चलते शेर सिंह की मौत हुई है। घटना को अंजाम देने वाला मृतक के छोटा भाई घटना के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular