Homeराज्यउत्तराखण्डअपने ननिहाल पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया...

अपने ननिहाल पहुंचे आर्मी चीफ बिपिन रावत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया जोरदार स्‍वागत…..

उत्तरकाशी- आज सुबह जनरल बिपिन रावत अपनी पत्‍नी समेत अपने ननिहाल थाती गांव (उत्‍तरकाशी) पहुंचे। इस दौरान परिजन और गांववासियों ने उनका स्‍वागत किया। बता दें कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत का ननिहाल उत्तरकाशी के थाती गांव में है। पूर्व विधायक रहे ठाकुर किशन सिंह परमार के परिवार से है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर किशन सिंह परमार 60 के दशक में उत्तरकाशी क्षेत्र से विधायक रहे हैं। इससे पहले टिहरी प्रजामंडल में शिक्षा मंत्री रहे। थल सेना प्रमुख के पिता का नाम स्व. लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत, माता का नाम स्व. सुशीला देवी है। सेना प्रमुख का पैतृक गांव पौड़ी जनपद के द्वारिखाल ब्लाक का सैंज गांव है। उत्तरकाशी के एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को सेना प्रमुख अपने ममेरे भाई नरेंद्र पाल परमार से मिलने थाती गांव पहुंचे। इस दौरन उनकी पत्‍नी भी उनके साथ है। इसके लिए एसपी ने गांव में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular