Homeराज्यउत्तराखण्डसचिवालय में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलक बेहड़, पुलिस ने जबरन...

सचिवालय में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री तिलक बेहड़, पुलिस ने जबरन उठाया……

देहरादून- रूद्रपुर नगर निगम आयुक्त की तानाशाही के खिलाफ पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ आज सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के आगे धरने पर बैठ गये। जिन्हें पुलिस जबरन उठाकर पुलिस लाइन ले गयी। कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड़ की बीते दिनों शहर में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर रूद्रपुर नगर निगम आयुक्त के साथ कहा सुनी हो गयी थी। तिलक राज बेहड़ का आरोप है कि नगर के आयुक्त द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंनेे निगम प्रशासन पर राजनीति से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाया था और रूद्रपुर नगर निगम मेें आयुक्त के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया था। इसी दौरान निगम प्रशासन और तिलक राज बेहड़ व उनके समर्थकों के साथ तीखी झड़पें भी हुई थी। बता दें कि नगर निगम आयुक्त रूद्रपुर की ओर से विभिन्न मामलों में तथा धाराओं में तिलक राज बेहड़ सहित 150 लोगों के खिलाफ 6 मुकदमें दर्ज कराये गये थे। निगम प्रशासन की इस कार्यवाही से नाराज कांगें्रस नेता तिलक राज बेहड़ आज दोपहर सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। बेहड़ को धरने पर बैठा देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और उन्हे समझाने का प्रयास किया गया। बेहड़ के धरने से उठने पर तैयार न होता देख पुलिस उन्हे जबरन वहां से उठाकर पुलिस लाइन ले गयी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular