Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण……

ऋषिकेश- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 75 वी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम परिसर वाटिका स्थित राजीव गांधी की मूर्ति स्थल पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मूर्ति की साफ सफाई के साथ माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी को देश में संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहां की पंचायतों की मजबूती का सपना उन्हीं के कारण पूरा हुआ है। इस अवसर पर जयेंद्र रमोला, शिव मोहन मिश्रा, विमला रावत, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, सरोज देवराडी, जयपाल जाटव, एडवोकेट राकेश सिंह, मुमताज हाशिम,जयपाल जाटव, जगजीत सिंह, प्यारेलाल जुगलान, शकुंतला शर्मा, राधा रमोला, दीपक गौनियाल नंदकिशोर जाटव, भगवान सिंह पंवार, सहदेव राठौर, राहुल शर्मा, गुलशन राय आदि मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular