मेष- आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
वृष- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
मिथुन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है।
कर्क- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
सिंह- भवन या सम्पत्ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
कन्या- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
तुला- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
वृश्चिक- अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्चशिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं।
धनु- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। सन्तान को कष्ट होगा।
मकर- धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।


