Homeराज्यउत्तराखण्डपेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर हुए लूटकांड का पुलिस ने किया...

पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर हुए लूटकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, एक फरार…..

देहरादून- राजधानी देहरादून में पेट्रोल पंप मालिक से हुए लूटकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाश देहरादून के ही साईं विहार में रह रहे थे। लूट की रकम उस समय 12 लाख रुपए बताई जा रही थी। लेकिन आरोपियों के अनुसार रकम 225000 रुपए बताई गई है। पकड़े गए आरोपी कामेंद्र उर्फ बुल्ला, दीपिन कुमार, रोहन राठी तीनों बिजनौर के रहने वाले हैं। तीनों के आपराधिक रिकॉर्ड में 8 मुकदमे दर्ज हैं। एक अन्य आरोपी अजय अभी फरार है। पुलिस ने 1 लाख 74 हजार रुपए, एक पिस्टल, 2 तमंचे और तीन कारतूस व एक बाइक बरामद की है। बता दें कि 24 जून को रात करीब साढ़े नौ बजे राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए थे। बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में व्यापारी की कार के आगे बाइक लगाई और बैग छीनने लगे। विरोध किया तो गोली मारकर बैग छीन लिया। घायल व्यापारी को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके कंधे में गोली फांसी है। घटना प्रेमनगर के विंग नंबर एक की थी। पेट्रोल पम्प कारोबारी गगन भाटिया सेंट्रो कर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच करीब साढ़े 9 बजे स्कूटर सवार दो बदमाश उनकी कार के आगे आ खड़े हुए। इससे पहले की गगन कुछ समझ पाते एक बदमाश कार की खिड़की के पास आ गया और बैग निकालने लगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी और कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग तब तक गगन को लेकर सिनर्जी अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार गगन के कंधे में गोली अभी भी फंसी हुई है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular