Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस महकमें में दो फेरबदल, आईजी संजय गुंज्याल को कुम्भ मेलाधिकारी की...

पुलिस महकमें में दो फेरबदल, आईजी संजय गुंज्याल को कुम्भ मेलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी, जगत राम जोशी बने कुमांऊ उपमहानिरीक्षक……

देहरादून- उत्तराखण्ड शासन की ओर से आज पुलिस महकमें में दो बड़े फेरबदल किये गये है। पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल को जहां कुम्भ मेले का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक जगत राम जोशी को कुमांऊ मंडल का प्रभार सौंपा गया है। उत्तराखण्ड शासन की ओर से संयुक्त सचिव ओमकार सिंह द्वारा जारी किये गये पंत्राक के अनुसार आज शासन द्वारा दो आईपीएस अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल से स्थानान्तिरित किया गया है। जिनमे आईपीएस संजय गुंज्याल को पुलिस महानिरीक्षक पीएण्डएम., एसडीआरएफ यानि वर्तमान दायित्वो के अतिरिक्त कुम्भ मेला 2021 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं आईपीएस जगत राम जोशी को पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्मिक से अब पुलिस उप महानिरीक्षक कुमांयऊ मंडल का प्रभार सौंपा गया है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular