देहरादून- डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत हर्रावाला में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या के संबंध में कुछ भी कहने से कतरा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपचंद (44 वर्ष) लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में भंडारे इत्यादि में खाना बनाने का काम करता था। उसकी पत्नी एक निजी विद्यालय में काम करती है। ऐसे में उन्हें विद्यालय में ही रहने को कमरा मिला था। आज सुबह रूपचंद का शव कमरे में फंखे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाल राकेश सिंह गुसाईं और हर्रावाला चैकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यह संभावना भी जताई जा रही है कि गला घोटकर मारने के बाद रूपचंद को पंखे से लटकाया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।