Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में जबरदस्त जाम से लोगों का हाल-बेहाल, तस्वीरों में देखें कैसे...

उत्तराखंड में जबरदस्त जाम से लोगों का हाल-बेहाल, तस्वीरों में देखें कैसे बेहाल हो रहे पर्यटक…….

देहरादून- चारधाम यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ से पूरा उत्तराखंड जबरदस्त जाम की चपेट में है। रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी से लेकर जोशीमठ, नैनीताल, हल्द्वानी तक जगह-जगह जाम से यात्री-पर्यटक तो परेशान हैं ही, स्थानीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस व यातायात महकमे के सारे इंतजाम ध्वस्त हो गए हैं। चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग में सुबह आठ बजे से वाहन रेंगने को मजबूर हैं। वहीं गंगा दशहरे से दो दिन पहले ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं के आगमन से हाईवे में जाम लग रहा है। भरी गर्मी में श्रद्धालुओं को घंटों जाम में जूझना पड़ रहा है। इन दिनों उत्तराखंड के बढ़ी पर्यटकों की आमद से चारधाम, हरिद्वार, नैनीताल और मसूरी मार्ग में भंयकर जाम लग रहा है।देवप्रयाग में तीन धारा से ब्यासी के बीच 22 किमी. तय करने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। यहां आज सुबह तोता घाटी के पास एक ट्रक फंसने कारण सुबह 8 बजे से ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा है। वहीं 12 जून को होने वाले गंगा दशहरे के दो दिन पहले से ही हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। जिस वहज से यहां भी हाईवे में लगातार जाम लग रहा है। वहीं अगर राजधानी देहरादून की बात करें तो वह भी जाम से झाम से अछूती नहीं है। यहां मसूरी रोड, आढ़त बजार (भूसा स्टोर) से घंटा घर और डोईवाला में लोग बार-बार जाम में फंस रहे हैं।लगातार बढ़ती तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भीड़ के चलते चारधाम यात्रा हांफने लगी है। हालत यह है कि चारधाम यात्रा मार्ग के लगभग सभी मुख्य मार्गों पर मीलों लंबा जाम लग रहा है। रविवार को चारों धामों को जाने वाले हाईवे वाहनों से पटे रहे। दो से तीन घंटे जाम में फंसे होने के चलते पर्यटकों को भी खासी दिक्कतों का सामना पड़ा। यहीं नहीं मसूरी और कुमाऊं में नैनीताल के अलावा तमाम पर्यटक स्थलों पर रविवार को दिनभर जाम लगा रहा है। ऋषिकेश में वीकेंड पर शहर में हमेशा की तरह लोगों को जाम से जूझना पड़ा। चार धाम और हेमकुंड साहिब यात्रा भी साथ ही चलने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर दिन भर वाहन रेंगते रहे। आलम यह था कि चीला बैराज रूट पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular