Homeराज्यउत्तराखण्डश्याम जाजू बोले, उत्तराखंड की पांचों सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा, देश...

श्याम जाजू बोले, उत्तराखंड की पांचों सीटों पर परचम लहराएगी भाजपा, देश मे फिर बनने जा रही है मोदी सरकार…..

देहरादून- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने दावा किया है कि इसबार भी पार्टी उत्तराखंड की सभी सीटों पर परचम लहराएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिर्फ जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उनका ये भी कहना है कि इसबार चुनाव में राष्ट्रवाद का मुद्दा अहम रहेगा। सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत के लिए कोशिशों में जुटे हुए हैं। भाजपा भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। देहरादून स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिन राज्यों में भाजपा ने सभी सीटें जीती थी, उनमें उत्तराखंड भी आता है। जिसका मत प्रतिशत गुजरात से भी ज्यादा था।

उनका कहना है कि प्रदेश में सभी सीटों पर इस बार भी भाजपा ही विजयी होगी और देश में मोदी सरकार बनेगी। उन्होंने कहा पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार ज्यादा मत हासिल करना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस बार के मुख्य चुनावी मुद्दे केंद्रीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ होंगे। लेकिन राष्ट्रवाद का मुद्दा इस चुनाव में मुख्य मुद्दा रहेगा। इस दौरान श्याम जाजू ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने तीन राज्यों में पहले जो घोषणा की थी, उसपर वो आजतक खरी नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सिर्फ बोल ही सकती है, कर कुछ नहीं सकती। यही वजह है कि जनता का कांग्रेस से भरोसा उठ चुका है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular