
नई दिल्ली- बॉलीवुड अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी से सांसद रह चुकीं जया प्रदा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा की सदस्यता लेते समय उन्होंने एक ऐसा काम किया जिसकी पार्टी ऑफिस में लगातार चर्चा हो रही है। दरअसल, जब जयाप्रदा सदस्यता लेने पहुंचीं तब मंच पर चढ़ते हुए उन्होंने मंच को छूकर प्रणाम किया। इससे वहां मौजूद भाजपाई गदगद हो उठे।
रामपुर में सपा नेता आजम खान के खिलाफ मजबूत भाजपा प्रत्याशी के रूप में देखी जा रहीं जयाप्रदा ने भाजपा से जुड़ने को अपना अच्छा भाग्य बताया। उन्होंने कहा कि वे चाहे बॉलीवुड की दुनिया में रहीं, या राजनीति की दुनिया में, उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। भाजपा में रहकर भी वे इमानदारी से जनसेवा का काम करती रहेंगी।



